झारखंड
भक्तों के दर्शन के लिए खुला माँ दुर्गा माता का पट, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

महुआडांड़ (लातेहार)। “प्यारा सजा है तेरा दरबार भवानी” शनिवार को महासप्तमी के शुभ मुहूर्त पर महुआडांड प्रखण्ड स्थित महुआडांड़, रामपुर, राजडंडा, बोहटा, बराही, नेतरहाट, हामी व चटकपुर स्थित सभी माँ दुर्गा माता का पुजा पंडालों का पट भक्तों के दर्शन के लिए खोल दिया गया है. इस अवसर पर पुरा क्षेत्र निरंतर मंत्रोचार और भक्ति संगीत से गुंजायमान हो उठा है। मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ देखते ही मिल रही है. महुआडांड के इतिहास में पहली बार दुर्गा बाड़ी में बनी पुजा पंडाल बनी लोगों का आकर्षण बनी हुई है. लोगों में उत्साह देखते ही बन रहा है। बताते चलें कि कई वर्षों से हिन्दू समाज के महिला पुरूष एवं बच्चों की पंडाल निर्माण कराने की मांग चली आ रही थी। लोगों ने इसके लिए महुआडांड हिन्दू महासभा के अध्यक्ष मनोज जायसवाल एव पूरी कमेटी को बधाई दी है. मौके पर विजय जयसवाल, मनोज गुप्ता, मुकेश जायसवाल, सतनारायण प्रसाद मंगल सोनी सहित कई अन्य लोग मौजूद थे.



