लातेहार। ब्लड बैंक, लातेहार के लैब टैक्नीशियन बिनय कुमार सिंह को ऑल इंडिया मेडिकल लेबोरेट्री टेक्नोलॉजिस्ट एसोसिएशन, झारखंड का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है. श्री सिंह ने बताया कि एसोसिएशन की एक बैठक रांची में आयोजित की गयी थी. इस बैठक में एसोसिएशन के झारखंड इकाई का गठन किया गया. एसोसिएशन का स्टेट कॉन्वेनर (संयोजक) सुबोध कुमार, विजय शंकर, टिकेश्वर कुशवाहा व रघु कुमार को बनाया गया है.
विज्ञापन
जबकि प्रदेश सचिव कमलेश कुमार, सह सचिव जगनाथ प्रसाद महतो, केश्वर कुमार मिश्रा, नवीन रंजन, संतोष कुमार मंडल, नवीन कुमार गुप्ता, राना चंदन सिंह व निरंजन कुमार, प्रदेश कोषाध्क्ष रवि शंकर सिंह व सह कोषाध्यक्ष रामचंद्र सिंह व जुनैद अंसारी को बनाया गया है. जबकि आईटी सेल प्रभारी विवेक कुमार सिंह व सुधांशु रंजन भारती, मीडिया प्रभारी अनूज कुमार झा व संंतोष कुमार को बनाया गया है. मौके पर एसोसिएशन के स्टेट इलेक्शन ऑफिसर के रूप में सुनील कुमार मिश्रा मौजूद थे.
विज्ञापन
बिनय कुमार सिंह को एसोसिएशन का प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर सिविल सर्जन डा अवधेश कुमार सिंह, सदर अस्पताल उपाधीक्षक अखिलेश्वर प्रसाद, ब्लड बैंक की प्रभारी चिकित्सक डा धर्मशीला चौधरी के अलावा सदर अस्पताल के अन्य चिकित्सक, लैब टैक्नीशियन व अन्य मेडिकल स्टॉफ ने उन्हें बधाई दी है. बता दें कि श्री सिंह ऑल इंडिया ब्लड बैंक ईम्पलॉइज एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष, झारखण्ड अनुबंधित पारा चिकित्सा कर्मी संघ के प्रदेश अध्यक्ष व झारखण्ड राज्य अनुबंध कर्मचारी महासंघ केंद्रीय कोषाध्यक्ष के पद भी कार्यरत हैं.