लातेहार। सदर थाना क्षेत्र के इचाक पंचायत के कुरा ग्राम निवासी मनोज सिंह ने उनके पुत्र मंदीप सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु की जांच और विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है. इसे ले कर उन्होने लातेहार थाना में एक आवेदन दिया है. उन्होंने कहा कि उनका बेटा मंदीप सिंह लोहरदगा के एक हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा था.
Advertisement
अचानक गंभीर हालत में सदर अस्पताल लातेहार में भर्ती पाया गया. परिजनों को इसकी सूचना विद्यालय की शिक्षिका ललिता कुमारी ने 24 मार्च को फोन के माध्यम से दी गयी. जब परिजन अस्पताल पहुंचे तो उसकी स्थिति गंभीर था. उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया. यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. आगे परिजनों ने आरोप लगाया कि विद्यालय प्रबंधन की ओर से कोई पूर्व सूचना नहीं दी गई. जबकि उनका बेटा पूरी तरह स्वस्थ था. 23 मार्च को उसे स्कूल में छोड़ा गया था. उस वक्त वह पूरी तरह स्वस्थ था.
Advertisement
उन्होने कहा कि हम लोग का शक है कि विद्यालय के भीतर ही किसी घटना के कारण उसकी हालत बिगड़ी या उसके साथ कोई अमानवीय कृत्य किया गया है. जिससे उसकी यह हालत हुई है. उन्होंने थाना प्रभारी से विद्यालय के निदेशक और प्रधानाचार्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है ताकि उन्हें न्याय मिल सके. बता दें कि मंदीप गंभीर हालत में रिचुघुटा रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक में पाया गया था.