momos 1
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

प्रखंड सभागार में पशु रोग नियंत्रण पर बैठक का आयोजन

लातेहार। सदर प्रखंड सभागार में पशु रोग नियंत्रण को लेकर एक अहम बैठक आयोजित की गई.  बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख परशुराम लोहरा ने की. मौके पर जिला परिषद सदस्य विनोद उरांव, लातेहार विधायक प्रतिनिधि अनिल सिंह व मनिका विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव समेंत प्रखंड पशुपालन पदािधकारी हरदयाल भगत अधिकारी आदि मौजूद थे. बैठक में विशेष रूप से मुंहपका-खुरपका रोग (एफएमडी) और लंपी स्किन डिजीज (एलएसडी) जैसे पशु रोगों की रोकथाम और टीकाकरण अभियान की योजना पर चर्चा की गई. उपस्थित अधिकारियों ने बताया कि आगामी सप्ताह से व्यापक टीकाकरण अभियान शुरू किया जाएगा.

इसमें पशुपालकों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी. विधायक प्रतिनिधियों ने पशुपालकों को जागरूक करने के लिए गांव-गांव अभियान चलाने का सुझाव दिया. जिला परिषद सदस्य विनोद उरांव ने इस दिशा में पंचायत स्तर पर समन्वय स्थापित करने की बात कही. बैठक का उद्देश्य पशुओं की सेहत सुधारना और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना था. मौके पर जेएसएलपीएस के प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक सुजीत कुमार व आलोक कुमार आदि मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!