latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडबालुमाथ

चोरझरिया घाटी में हुई बाईक दुर्घटना में युवक की मौत

बालूमाथ (लातेहार)। बालूमाथ चंदवा मार्ग पर थाना क्षेत्र के चोरझरिया घाटी में गुरुवार देर रात हुई बाईक दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई. जिसकी पहचान थाना क्षेत्र के गेरेंजा ग्राम निवासी सुका उरांव के पुत्र बुकलु उरांव उर्फ बूटलू उरांव के रूप में हुई. मिली जानकारी के अनुसार उन्हें गंभीर अवस्था में बालूमाथ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया था. जहां डॉ दीपक कुमार एवं डॉ दयानंद कुमार ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया था, लेकिन रांची रिम्स ले जाने के क्रम में ही उसकी मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक चंदवा में आयोजित जगन्नाथ रथ यात्रा में भाग लेकर देर रात अपने बाईक से घर लौट रहा था, कि ईसी दौरान चोरझरिया घाटी के पास विपरीत दिशा से जा रहे एक अन्य वाहन से चकमा के कारण वह अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया.  मृतक की एक छह माह की पुत्री है. बालूमाथ पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में कर अंत परीक्षण के लिए लातेहार भेज दिया है और मामले की जांच में जुटी है.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!