momos 1
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

अनिल सिंह कृषि विभाग के विधायक प्रतिनिधि बने

लातेहार। स्‍थानीय विधायक प्रकाश राम ने अनिल कुमार सिंह पिता स्‍व श्रीनाथ सिंह, ग्राम धर्मपुर, लातेहार को लातेहार विधानसभासभा कृषि विभाग के लिए विधायक प्रतिनिधि के रूप में मनोनित किया है. उन्‍होने इस उपायुक्‍त को संबोधिक एक पत्र जारी किया है. उन्‍होने विधायक की अनुपस्थिति‍ में बैठकों में भाग लेने के लिए सूचनाओं का आदान प्रदान करने की बात कही है. अनिल कुमार सिंह को कृषि विभाग का विधायक प्रतिनिधि मनोनित करने पर भाजपाईयों ने प्रसन्‍नता जाहिर की है. भाजपाईयों ने कहा कि लातेहार विधानसभा क्षेत्र के 75 लोग कृषि पर आधारित हैं. कृषि यहां के लोगों का जीविकोपार्जन का पहला साधन है. श्री सिंह विधानसभा क्षेत्र के किसानों की समस्‍याओं को उचित मंच पर रख कर उसका समाधान कराने का प्रयास करेगें. श्री सिंह ने कहा कि उन्‍हें जो जिम्‍मेवारी दी गयी है, उसका वे पूरी इमानदारी व तन्‍यमता से निवर्हन करने का प्रयास करेगें. श्री सिंह को बधाई देने वालों में भाजपा जिला अध्‍यक्ष पंकज सिंह, उपाध्‍यक्ष राकेश दुबे, महामंत्री बंशी यादव,सांसद प्रतिनिधि अमलेश कुमार सिंह, पवन कुमार उर्फ दिलीप, विशाल चंद्र साहू, विवेकानंद प्रसाद आदि ने बधाई दी है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!