momos 1
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
राज्‍यलातेहार

शिक्षण संस्‍थान के आसपास मादक पदार्थों की बिक्री की रोकथाम के लिए चलाया अभियान

लातेहार। झारखंड सरकार के द्वारा 10 जून से 26 जून तक राज्यव्यापी निषिद्ध मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में 16 जून को शहर के विद्यालय व महाविद्यालयों के 200 के परिधि में आने सभी दुकानदारों, बाजारों एवं व्यवसायिक स्थलों का मादक पदार्थों की क्रय विक्रय को पूर्ण रूप से रोकने के लिए सघन जांच अभियान नगर पंचायत कार्यालय के द्वारा चलाया गया.

open your free demat account, Aliceblue demat account is free for lifetime.

उक्त जांच अभियान में प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी अमित कुमार, नगर प्रबंधक राजकुमार वर्मा, रेवेन्यू इंस्पेक्टर ओमप्रकाश प्रजापति एवं पिंटू कुमार व पुलिस बल के जवान शामिल थे. इस जांच अभियान अमवाटीकर स्‍कूल, गांधी कॉलेज राजहार, आश्रम स्कूल स्टेशन रोड एवं कन्या मध्य विद्यालय डुरूआ के आस पास के दुकानों सघन जांच अभियान किया गया. जांच के क्रम में संबंधित दुकानों में बिक्री किए जाने वाले सभी प्रकार के मादक पदार्थ जैसे सिगरेट, गुटखा बिड़ी इत्यादि को जब्‍त कर लिया गया. उन्‍हें विद्यालय व महाविद्यालय के परिसर एवं 200 मीटर के परिधि तक मादक पदार्थों का बिक्री नहीं करने की सख्‍त हिदायत दिया.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!