file_00000000e26881faa494f42ec61df763
Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
अपराध

लातेहार में दर्दनाक हादसा: बस दुर्घटना में चार महिला समेंत पांच की मौत

लातेहार। रविवार को लातेहार जिला में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में चार महिला एवं एक पुरूष की मौके पर ही मौत हो गयी है. घटना जिले के  महुआडांड़ थाना क्षेत्र के ओरसा बंगलादारा घाटी में रविवार की दोपहर तकरीबन दो से ढाई बजे की है. जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ बलरामपुर से लोध गांव लोटा पानी के लिए आ रहे बस महुआडांड़ जा रही थी. बस में क्षमता से काफी अधिक लोग सवार थे.  बस में सवार लोगों ने बताया कि अचानक बस का ब्रेक फेल हो जाने के कारण बस ओरसा बंगलादारा घाटी में बस पलट गई. मौके पर ही चार महिला और एक पुरूष की मौत हो गयी. बस में सवार कई दर्जन बच्चे, वृद्ध एवं महिला व पुरुष घायल हैं. आसपास के ग्रामीणों के मदद से घटनास्थल पर एंबुलेंस भेजा गया.  घटना की जानकारी मिलते ही महुआडांड़ थाना प्रभारी मनोज कुमार अपने दल बल के साथ घटना स्थल पहुंचे. उन्‍होने घायलों को महुआडांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं कार्मेल हॉस्पिटल भेजा. डाक्टरों के द्वारा घायलों का इलाज किया गया. घायलों की संख्‍या 100 तक पहुंंच गयी है. इसमें 75 घायलो का सामुदायि‍क स्‍वाथ्‍य केंद्र महुआडांड़ और 25 घायलों का इलाज कार्मेल अस्‍पताल में किया जा रहा है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!