mahesh singh banner letest
RPD NEW NEW
lps
latehar-tuiris
carnival 1
लातेहार

झामुमो प्रखंड संगठन सचिव हरि साव का निधन

पूर्व मंत्री समेत कई नेताओ ने शोक व्यक्त किया

Adverisement
Advertisement
हरि साव का फाइल फोटो

बालूमाथ (लातेहार)। झारखंड मुक्ति मोर्चा के बालूमाथ प्रखंड संगठन सचिव हरि साव का सोमवार की सुबह भामाशाह नगर स्थित आवास पर निधन हो गया. वह पिछले कई दिनों से असाध्य रोग से ग्रसित थे. जिनका ईलाज मुम्बई में चल रहा था. बालूमाथ स्थित मुक्ति धाम में वैदिक रीति रिवाज से अंतिम संस्कार कर दिया गया.

Advertisement

मुखाग्नि उनके पुत्र ने दी. हरि साव के निधन की सूचना पर पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम दिवंगत नेता के आवास पर पहुंच कर श्रद्धांजलि दी. पूर्व मंत्री ने कहा कि मेरे संसदीय जीवन के शुरुआती दिनों से ही हरि साव मेरे साथ सहयोगी की तरह हर मोड़ पर खड़े रहे.

Advertisement

उनके असमयिक निधन मेरी निजी क्षति है. दुःख के इस घड़ी में परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं है. पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम उनके शवयात्रा शामिल हुए. झामुमो नेता के निधन पर प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप गंझू, उपाध्यक्ष मो सरफराज, सचिव कपिलदेव उरांव,

जिला सह सचिव ऐश्वर्य उरांव, मो इमरान, अबुल भाई, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रीना उरांव, मो साबिर, लाल संजीत कुमार नाथ शहदेव समेत कई लोगों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए परिवार के प्रति अपनी संवेदना जताई है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button