कोलकाता। शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय सरकार के शीर्ष मंत्रियों की मौजूदगी में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी. शुभेंदु सरकार में पांच अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ली है. इनमें खड़गपुर के विधायक दिलीप घोष, आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पॉल, बनगांव के दो बार के विधायक अशोक कीर्तनिया, रानीबांध सीट से पहली बार शिक्षक से विधायक बने क्षुदीराम टूडू एवं माथाभांगा के विधायक और कूचबिहार से सांसद रह चुके निशिध प्रमाणिक का नाम शामिल है. शपथ ग्रहण समारोह में केद्रीय गृहमंत्री अमीत शाह, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिह, केद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों ने भाग लिया.