


यूपी से आए मशहूर नातख़्वां दिल खैराबादी ने अपनी नाथिया कलाम से पूरे पंडाल को रूहानी माहौल में डुबो दिया. कार्यक्रम के दौरान 29 बच्चों ने हाफिज ए क़ुरान की उपाधि प्राप्त की. उन्हें अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया. इसके साथ ही जलसा के दौरान तीन निकाह भी संपन्न कराए गये. जिसे मस्जिद के इमाम ने अंजाम दिया. कार्यक्रम की सदारत मो कबीर ने की.
इस मौके पर हिंदू समाज की ओर से रविंद्र कुमार साव, राजेंद्र वैद्य,दिनेश यादव, जलेसर यादव,उदय यादव, फूलचंद ठाकुर, बृजेश उरांव व सेक्रेटरी मास्टर आरिफ,मुनाजिर हुसैन, मो नौशाद, मुफ्ती सनाउल्लाह, मुमताज आतीफ, सफीउर रहमान,कारी मो खुर्शीद, कारी नेसार, मौलाना रिजवान, खालिद नदवी, मो सनाउल्लाह, मो रईस, मो नवाब, जुनैद अनवर, मुजम्मिल हुसैन, मो इमरान, मौलाना जियाउल्लाह, मो नईम उर्फ नामो, मौलाना जुबैर, मो सादिक, अकीब खान, मो इरफान अली, मो नैय्यर, शाहिद अंसारी, छोटू कुरैशी, जसीम सिद्दीकी, मो शोएब अंसारी सहित सैकड़ों अलीम उलेमा और स्थानीय लोग मौजूद थे.