mahesh singh banner letest
RPD NEW NEW
lps
latehar-tuiris
carnival 1
झारखंडबालुमाथलातेहार

डीबीएलएम पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव समारोह हर्षोल्लास संपन्न

बालूमाथ ( लातेहार)। प्रखंड मुख्यालय स्थित सेरेगड़ा में डीबीएलएम पब्लिक स्कूल, परिसर में शनिवार को आयोजित वार्षिकोत्सव समारोह भव्य एवं हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ.  कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बालूमाथ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विनोद रवानी उपस्थित रहे. विशिष्ट अतिथियों के रूप में उपाध्यक्ष जिला परिषद लातेहार अनीता देवी, झारखंड प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी प्रवीण कुमार सिंह सहित कई गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही. समारोह में विद्यालय के डायरेक्टर संजय पुरायार एवं प्राचार्या ममता पुरायार के साथ रांची डीएवी पब्लिक स्कूल की हेड ऑफ द डिपार्टमेंट (साइंस फैकेल्टी) डॉ. सुजाता सिन्हा, प्रसिद्ध व्यवसायी शैलेश पुरायार, पूर्व फुटबॉलर सुरेश सिंह, विद्यालय के प्रबंधक संकेत पुरायार, रामनाथ सिंह, प्रदीप सिंह एवं महानंद सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे. कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा एक से बढ़कर एक ज्ञानवर्धक एवं मनोरंजनात्मक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं.  बच्चों ने नृत्य, गीत एवं नाटक के माध्यम से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. विशेष रूप से सोशल मीडिया के दुरुपयोग जैसे समसामयिक विषय पर आधारित प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों को जागरूक करने का कार्य किया. विद्यालय के निदेशक संजय पुरायार ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय कर्तव्यनिष्ठ फाउंडेशन ट्रस्ट के द्वारा संचालित है. इस अवसर पर शैक्षणिक रूप से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टॉपर विद्यार्थियों एवं खेलकूद में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया.  विद्यालय के सभी शिक्षकों को उनके समर्पित योगदान के लिए सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!