Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
बालुमाथलातेहार

सहियाओं का एकदिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला संपन्‍न

बालूमाथ ( लातेहार)।  प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सहियाओं के लिए गैर-संचारी रोग (एनसीडी) विषय पर एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. प्रशिक्षण के दौरान चिकित्सक डॉ. अलीशा टोप्पो ने सहियाओं को गैर-संचारी रोगों के बारे में विस्तार से जानकारी दी. डॉ. टोप्पो ने बताया कि गैर-संचारी रोग ऐसी दीर्घकालिक बीमारियां होती हैं, जो एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में नहीं फैलतीं. ये रोग मुख्य रूप से अस्वस्थ जीवनशैली, आनुवंशिक कारणों और पर्यावरणीय कारकों के कारण उत्पन्न होते हैं. उन्होंने हृदय रोग, स्ट्रोक, कैंसर, मधुमेह एवं पुरानी सांस की बीमारियों को इसके प्रमुख उदाहरण बताते हुए कहा कि ये बीमारियां आज वैश्विक स्तर पर मृत्यु के प्रमुख कारणों में शामिल हैं. प्रशिक्षण के दौरान तंबाकू नियंत्रण पर भी विशेष जोर दिया गया. डॉ. टोप्पो ने कहा कि तंबाकू का सेवन कैंसर सहित कई गंभीर बीमारियों का कारण बनता है. तंबाकू आज युवाओं और कई परिवारों की जिंदगी छीन रहा है. इसलिए इसके दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करना बेहद जरूरी है. सहिया दीदियों से अपील की गई कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में तंबाकू के उपयोग से होने वाले स्वास्थ्य खतरों की जानकारी दें और लोगों को इससे दूर रहने के लिए प्रेरित करें. मौके पर पीरामल फाउंडेशन लातेहार के अमरेंद्र कुमार और स्वास्थ्यकर्मी पंकज कुमार पांडेय सहित बड़ी संख्या में सहिया मौजूद थीं.

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!