


प्रशिक्षण के दौरान तंबाकू नियंत्रण पर भी विशेष जोर दिया गया. डॉ. टोप्पो ने कहा कि तंबाकू का सेवन कैंसर सहित कई गंभीर बीमारियों का कारण बनता है. तंबाकू आज युवाओं और कई परिवारों की जिंदगी छीन रहा है. इसलिए इसके दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करना बेहद जरूरी है. सहिया दीदियों से अपील की गई कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में तंबाकू के उपयोग से होने वाले स्वास्थ्य खतरों की जानकारी दें और लोगों को इससे दूर रहने के लिए प्रेरित करें. मौके पर पीरामल फाउंडेशन लातेहार के अमरेंद्र कुमार और स्वास्थ्यकर्मी पंकज कुमार पांडेय सहित बड़ी संख्या में सहिया मौजूद थीं. 