mahesh singh banner letest
RPD NEW NEW
lps
latehar-tuiris
carnival 1
झारखंडबालुमाथ

एनएलसी कंपनी के नॉर्थ धाधू कोल ब्लॉक में मिट्टी सर्वे का ग्रामीणों ने किया विरोध

लातेहार। जिले के बालूमाथ प्रखंड में आवंटित नॉर्थ धाधू कोल ब्लॉक के लिए सेमरसोत गांव किये जा रहे मिट्टी सर्वे का कार्य का ग्रामीणों ने विरोध किया है.  यह कार्य एनएलसी कंपनी के द्वारा कराया जा रहा है. बुधवार को ग्रामीणों ने मिट्टी सर्वे कार्य का विरोध किया और कहा कि बिना ग्रामसभा के यहां कोई भी काम नहीं करने दिया जायेगा. कंपन को एक इंच जमीन कोयला खनन के लिए नहीं देंगे. इसके लिए जो भी संघर्ष करना होगा किया जायेगा. सरना समिति के प्रखंड सचिव शंकर उरांव ने कहा कि ग्रामीणों का निर्णय है कि जब तक ग्राम सभा नही हो जाता है तब तक कंपनी को गांव में सर्वे करने नहीं दिया जायेगा. उन्‍होने कहा क‍ि कंपनी जबरदस्‍ती दवाब बना कर गांव में मि‍ट्टी सर्वे का काम करा रही है. उन्होंने यह भी कहा कि लातेहार जिला अनुसूचित जनजाति क्षेत्र में  आता है और यहां पर पेसा अधिनियम लागू है. बिना ग्राम सभा के कोई भी खनन कार्य नहीं किया जा सकता है. उन्‍होने कहा कि यदि कंपनी संवैधानिक तरीके से और नियम संगत काम नहीं करेगी तो आने वाले समय में इसका बहुत जल्द एक जन आंदोलन किया जाएगा. घटना की सूचना मिलने पर बालूमाथ पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया. पुलिस ने ग्रामीणों को आपसी समन्वय स्‍थापित कर समस्‍या का हल निकालने का आग्रह किया.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button