Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडलातेहार

यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई, 121 वाहन चालकों से 01.21 लाख जुर्माना वसूले गये

लातेहार। जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रशासन द्वारा सख्त डिजिटल कार्रवाई की गई. सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से बिना हेलमेट और ट्रिपल लोड वाहन चलाने वाले कुल 121 चालकों पर ऑनलाइन चालान काटा गया और लगभग 01,21,000 का जुर्माना वसूला गया. यह कार्रवाई उपायुक्त लातेहार उत्कर्ष गुप्ता के निर्देश पर की गई है. जिला प्रशासन द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सीसीटीवी आधारित ऑनलाइन चालान प्रणाली के माध्यम से लगातार निगरानी की जा रही है. जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल ने जानकारी देते हुए बताया कि बालूमाथ प्रखंड के थाना क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से 53 वाहन चालकों को बिना हेलमेट वाहन चलाते हुए पकड़ा गया, जबकि लातेहार के धर्मपुर चौक पर लगे सीसीटीवी कैमरों से 68 चालकों को नियमों का उल्लंघन करते हुए चिन्हित किया गया. इन सभी के खिलाफ डिजिटल चालान जारी करते हुए जुर्माना लगाया गया. मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी अजय रजक भी मौजूद थे. उन्‍होने बताया कि जिले के प्रमुख चौक-चौराहों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की निगरानी नियंत्रण कक्ष से की जा रही है. इससे यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने में काफी मदद मिल रही है.  जिला परिवहन पदाधिकारी ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें तथा यातायात नियमों का पालन करें। प्रशासन द्वारा यह अभियान आगे भी लगातार जारी रखा जाएगा, ताकि लातेहार जिले को सुरक्षित यातायात वाला जिला बनाया जा सके.

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!