लातेहार। पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने जिले में अपराध नियंत्रण एवं लंबित मामलों का निष्पादन करने का निर्देश जिले के सभी पुलिस अधिकारी व थाना प्रभारियेां को दिया है. बुधवार को पुलिस मुख्यालय के सभागार में आयोजित मासिक अपराध गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक ने अपराध और उग्रवादी घटनाओं को रोकने के लिए टीम वर्क के रूप में काम करने की बात कही. उन्होने संगठित अपराध को रोकने के लिए एक योजना और रणनीति के तहत कार्य करने का निर्देश दिया. एसपी ने जिले के विभिन्न थानों में लंबित मामलों और कांडों का निष्पादन में तेजी लाने का भी निर्देश दिया. पिछले माह हत्या, लूट, बलात्कार और पोक्सो आदि के कांडों में गिरफ्तारी एवं उद्भेदन के संबंध में किए गए प्रयासों की समीक्षा की गई. एसपी ने ईद, सरहुल और रामनवमी पूजा को ले कर सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने का निर्देश दिया. इस गोष्ठी एसडीपीओ अरविंद कुमार, विनोद रवानी, शिवपूजन बहेलिया, डीएसपी संजीव मिश्रा, सदर थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्हा समेंत जिले के सभी थाना प्रभारी व अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे.