Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

10 दिवसीय पदयात्रा के चौथे दिन छिपादोहन वन कार्यालय में ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपा

पिछले आठ मार्च को अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस पर शुरू की गयी है पदयात्रा

लातेहार। संयुक्त ग्राम सभा मंच के बैनर तले बरवाडीह प्रखंड में जल, जंगल और जमीन पर अपने अधिकारों की मांग को ले कर पदयात्रा शुरू की गयी है. 10 दिवसीय इस पदयात्रा के चौथे दिन जिला परिषद सदस्‍य कन्हाई सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीण छिपादोहर वन कार्यालय पहुंचे. यहां उन्‍होने  प्रभारी वनपाल राम कश्यप और शशांक पांडेय को ज्ञापन सौंपा. इस मौके पर पूर्व जिला परिषद अध्‍यक्ष पूर्णिमा सिंह व समाजसेवी श्‍यामली शर्मा मुख्‍य रूप से मौजूद थे. मौके पर श्रीमती शर्मा ने कहा कि वन अधिकार अधिनियम के तहत दावों के निष्पादन के मामलों में लातेहार जिला झारखंड के अन्‍य जिलों से काफी पीछे है. उन्‍होने बताया कि जिले में ग्राम सभाओं द्वारा सामुदायिक और व्यक्तिगत मिलाकर कुल 7384 दावे प्रस्तुत किए गए थे. इनमें 3599 दावे अभी भी लंबित है. इनमें 1800 व्यक्तिगत वन अधिकार से जुड़े दावे हैं. कन्‍हाई सिंह ने कहा कि शहीद नीलांंबर-पीतांबर उत्तर कोयल जलाशय परियोजना के नाम पर सात गांवों के लगभग 780 परिवारों को विस्थापित करने की तैयारी की जा रही है. पलामू टाइगर परियोजना क्षेत्र में हिरण पार्क, ग्रास प्लॉट और टाइगर सफारी जैसी योजनाओं के नाम पर कई गांवों की सैकड़ों एकड़ वनभूमि को वन विभाग अपने अधीन कर रहा है. इससे ग्रामीणों के पारंपरिक निस्तार अधिकार प्रभावित हो रहे हैं. जब ग्रामीण इन परियोजनाओं का विरोध करते हैं तो उन पर फर्जी मुकदमे दर्ज कर आंदोलन को दबाने की कोशिश की जाती है. बता दें कि यह पदयात्रा संयुक्त ग्राम सभा मंच के तत्वावधान में पिछले आठ मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शुरू की गई है. इसमें बड़ी संख्या में महिला और पुरुष ग्रामीण भाग ले रहे हैं. मौके पर अशोक सिंह, अमन सिंह, मुंद्रिका सिंह, सुंदरदेव उरांव, उपेंद्र ठाकुर सहित कई लोग मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!