Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंड

दुर्गा वाहिनी की 15 किशोरियां प्रशिक्षण के लिए चतरा रवाना

लातेहार। विश्व हिंदू परिषद की युवा महिला शाखा दुर्गा वाहिनी की किशोरियां विशेष प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के लिए चतरा रवाना हुईं हैं. रवाना होने से पूर्व संगठन के पदाधिकारियों ने सभी किशोरियों को अनुशासन एवं सेवा भावना के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करने की प्रेरणा दी. प्रशिक्षण शिविर में आत्मरक्षा, शारीरिक दक्षता, संस्कार एवं सामाजिक जागरूकता से संबंधित विषयों की जानकारी दी जाएगी. इस दौरान अभिभावकों एवं स्थानीय लोगों ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देकर उत्साह बढ़ाया. विश्व हिंदू परिषद की जिला अध्यक्ष श्याम किशोर अग्रवाल ने बताया कि कुल 15 किशोरियां प्रशिक्षण के लिए रवाना हुई हैं. यह प्रशिक्षण 24 मई से 31 मई तक आयोजित किया जाएगा. प्रशिक्षण में विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री संजय तिवारी और विभाग संगठन मंत्री विजय यादव किशोरियों के साथ बतौर अभिभावक चतरा गए है. श्री अग्रवाल ने बताया कि दुर्गा वाहिनी महिलाओं और किशोरियों का एक संगठन है. इसकी स्थापना 1991 में साध्वी ऋतम्भरा द्वारा किशोरी एवं युवतियों को आत्मरक्षा, सेवा, संस्कार और संगठनात्मक कार्यों के लिए तैयार करने के उद्देश्य से की गई थी. दुर्गा वाहिनी समय-समय पर प्रशिक्षण शिविर, सामाजिक सेवा कार्यक्रम, योग, सांस्कृतिक गतिविधियां और जागरूकता अभियान आयोजित करती है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!