Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंड

एक माह में 26 वाहन जब्‍त किये गये, एक पर एफआईआर

लातेहार।  उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक का आयोजन किया गया. इस दौरान जिला खनन पदाधिकारी नदीम सफी ने बताया कि 23 मई से अब तक अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध 70 निरीक्षण किए गए हैं. इनमें से 26 वाहनों को जब्त किया गया और एक  प्राथमिकी दर्ज की गई है. इस दौरान 13 लाख 11 हजार 270 रुपए जुर्माना राशि की वसूली की गई. उपायुक्त ने जिला में अवैध खनन भंडारण एवं परिवहन रोकने को लेकर संबंधित पदाधिकारियों , थाना प्रभारियों को संयुक्त रूप से औचक छापेमारी करने एवं इसमें संलग्न व्यक्तियों पर कारवाई करने का निर्देश दिया एवं अनियमितता पाए जाने पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई करने की बात कही गई. बैठक के दौरान जिला खनन पदाधिकारी द्वारा जिले में संचालित बालू घाटों की जानकारी दी गई. उपायुक्त ने अवैध खनन, अवैध परिवहन एवं ओवरलोडिंग पर लगातार निगरानी रखते हुए नियमित जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया. बैठक में पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव, वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रवेश अग्रवाल, अपर समाहर्ता सलमान जफर खिजरी, अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार दिनेश कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल, जिला खनन पदाधिकारी नदीम सफी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, कोल कंपनियों के अधिकारी व प्रतिनिधि आदि मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!