लातेहार। उपायुक्त,लातेहार के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल के द्वारा जिले के चंदवा थाना क्षेत्र में 19 मई सुबह यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों का मोटरवाहन अधिनियम के तहत वाहनों का जाँच किया गया. इसके अलावा चंदवा बस स्टैंड में बस वाहनों को लगवाने के लिए सभी बस एजेंट को निर्देश दिया गया. कुल 62 वाहनों की जांच की गयी और यातायात के नियमों का उलंघन करने वाले आठ वाहनों ऑनलाइन चालान किया गया. जबकि 1,02,500 रूपये राजस्व की वसूली की गयी. इस दौरान डीटीओ श्री मंडल ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की. कहा कि सुरक्षा व यातायात नियमों का पालन नहीं करने के कारण ही सड़क दुर्घटनायें होती है. उन्होने दुपहिया वाहन चालको से हेलमेट और चार पहिया वाहन चालकों से सीट बेल्ट लगाने की बात कही. श्री मंडल ने कहा कि जिला परिवहन विभाग के द्वारा लगातार वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है, बावजूद इसके सड़क दुर्घटनायें नहीं रूक रही है. सड़क दुर्घटनों के रोकथाम के लिए यातायात नियमों का पालन करना आवश्यक है. मौक पर सड़क सुरक्षा प्रबंधक तनवीर हुसैन आदि मौजूद थे.