mahesh singh banner letest
RPD NEW NEW
lps
latehar-tuiris
carnival 1
महुआडांड़राज्‍य

बीडीओ ने दिखायी तत्‍परता, खुद बुझाई आग

लातेहार। गुरूवार को जिले के एक प्रशासनिक अधिकारी का एक अलग ही रूप देखने को मिला. इस अधिकारी ने न सिर्फ अपनी तत्‍परता व संवेदनशीलता का परिचय दिया वरन संभावित एक हादसे को भी टाल दिया. दरअसल, महुआडांड के प्रखंंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी संतोष बैठा ने लोध फॉल मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे खेत में लगी आग को स्वयं बुझाकर प्रशासनिक संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय दिया. जानकारी के अनुसार सड़क किनारे खेत में अचानक आग लग गई थी, जिससे आसपास के खेतों और मार्ग से गुजरने वाले लोगों को खतरा उत्पन्न हो सकता था. लोध फॉल से लौट रहे बीडीओ सह सीओ संतोष बैठा मौके पर पहुंचे और और बिना देर किए आग बुझाना शुरू किया और कुछ ही देर में उन्‍होने आग पर  काबू पा लिया. समय रहते आग बुझाए जाने से बड़ा हादसा टल गया और किसी प्रकार की जान-माल की क्षति नहीं हुई. इस दौरान संतोष बैठा ने लोगों से अपील की कि खेतों में आग न लगाएं और किसी भी आपात स्थिति की सूचना तुरंत प्रशासन को दें, ताकि समय पर कार्रवाई कर नुकसान को रोका जा सके.  उनके इस सराहनीय कदम की स्थानीय लोगों ने प्रशंसा की. मौके पर सीओ ड्राइवर कुलदीप व होमगार्ड का जवान सरफराज अंसारी मौजूद थे.

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!