Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडमहुआडांड़

पांच साल बाद भी पूरा नहीं हो सका आश्रम स्कूल, अधूरा भवन बन रहा खंडहर

महुआडांड़ (लातेहार)। खंड के चैनपुर पंचायत अंतर्गत बोहटा गांव में करोड़ों रुपये की लागत से बन रहा आश्रम स्कूल पांच वर्ष बीत जाने के बाद भी पूरा नहीं हो सका है.  निर्माण कार्य की धीमी रफ्तार के कारण यह महत्वाकांक्षी परियोजना अब तक अधूरी पड़ी है. निर्माण कार्य की स्थिति का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जो हिस्सा बनकर तैयार हो चुका है, वह भी उपयोग और समुचित देखरेख के अभाव में जर्जर हो रहा है. भवन के आसपास झाडि़यां उग आयी है. कई जगहों पर निर्माण सामग्री भी यूं ही बिखरी पड़ी है. स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र के बच्चों की पढ़ाई को बेहतर सुविधा देने के उद्देश्य से इस आश्रम स्कूल का निर्माण शुरू किया गया था, लेकिन वर्षों से इसका काम अधूरा पड़ा हुआ है. ग्रामीणों का कहना है कि करोड़ों रुपये की लागत से बन रहा यह स्कूल भवन अधूरा खड़ा है. क्षेत्र के बच्चे आज भी आश्रम स्कूल शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं.

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!