झारखंड
रामनवमी को ले कर निकला गया फ्लैग मार्च


मार्च के दौरान पुलिस टीम ने इलाके में लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और शांति व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया. अधिकारियों ने आम जनता से रामनवमी पर्व को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसी भी तरह की अफवाह या असामाजिक गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. बता दें कि इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए ड्रोन कैमरों का सहारा लिया जा रहा है. ड्रोन के माध्यम से संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी की जा रही है और जुलूस के दौरान भी विशेष रूप से ड्रोन कैमरों से नजर रखी जाएगी.
बरवाडीह प्रखंड क्षेत्र में पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर फ्लैग मार्च निकाला गया. यह मार्च कुटमू, सरईडीह, पोखरी कला, अखरा, पोखरी खुर्द और बेतला समेत कई संवेदनशील इलाकों में किया गया. फ्लैग मार्च में बरवाडीह अंचलाधिकारी लवकेश सिंह, एसडीपीओ भरत राम, थाना प्रभारी अनुराग कुमार, सब-इंस्पेक्टर सुनील मंडल और सब-इंस्पेक्टर राजन अधिकारी सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे.