Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंड

धार्मिक आयोजनों से क्षेत्र में सकारात्‍मक उर्जा का संचार होता है: बैद्यनाथ राम

लातेहार। पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम ने कहा क‍ि धार्मिक व अध्‍यात्मिक आयोजनों से क्षेत्र मे सकारात्‍मक उर्जा का संचार होता है. उन्‍होने कहा क‍ि ऐसे आयोजनों से सामाजिक सोहार्द और आपसी भाईचारा बढ़ता है. श्री राम बुधवार को शहर के जुबली चौक में अवस्थित संकट मोचन भवानी मंदिर के द्वितीय वार्षिकोत्‍सव पर आयोजित भंडारा कार्यक्रम मेंं भाग ले रहे थे.

इससे पहले पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम ने फीता काट कर व दीप प्रज्‍जवलन कर भंडारा का उदघाटन किया. उन्होंने नौ कन्या पूजन भी किया. उन्‍होने वार्षिकोत्‍सव पर आयोजन समिति को बधाई दी. मौेके पर समाजसेवी प्रमोद प्रसाद सिंह, सुशील कुमार अग्रवाल, विनोद कुमार महलका, शशिभूषण सिंह, डा विशाल शर्मा, बालमुकुंद प्रसाद, राजेंद्र पासवान व प्रभात कुमार समेंत कई लोग मौजूद थे. इससे पहले यज्ञाचार्य अनिल मिश्र के सानिध्‍य में हवन व पूर्णाहुति की गयी. इस अवसर पर बतौर मुख्‍य यजमान साकेत कुमार सप्‍त्‍नीक मौजूद थे. भंडारा में नगर पंचायत अध्‍यक्ष महेश सिंह व उपााध्‍यक्ष संतोष रंजन महेश सिंह ने भी भाग लिया. मौके पर भाजपा के जिला अध्‍यक्ष बंशी यादव, वरीय भाजपायी राजधनी प्रसाद यादव, पंकज सिंह, अनिल सिंह, मुकेश कुमार पांडेय, सोनू सिंह आदि मौजूद थे. मंदिर समिति के अध्‍यक्ष निर्मल कुमार महलका ने बताया कि वार्षिकोत्‍सव कार्यक्रम में नगर वासियों का भरपूर सहयोग प्राप्‍त हो रहा है. उन्‍होने तन, मन व धन से सहयोग करने के लिए नगर वासियों को धन्‍यवाद दिया. आयोजन की सफलता के लिए सचिव प्रदीप प्रसाद, सुनील कुमार शौंडिक, राकेश कुमार शौंडिक, जीतेंद्र कुमार गुडडु, नितेश कुुुुुमार निक्‍कू, सितेश कुमार, राकेश कुमार, सुरेश प्रसाद, निर्दोष प्रसाद, अनिल प्रसाद, मोनू कुमार, राजू प्रसाद, विजय प्रसाद व दिलीप प्रसाद  आदि सक्रिय थे.

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!