dps 1 b
latehar-tuiris
carnival 1
RPD NEW NEW
alisha
lps
झारखंड

महाशिवरात्रि पर निकाली गयी भव्‍य शिव बारात

लातेहार। महाशिवरात्रि के मौक पर रविवार को जिला मुख्‍यालय में प्राचीन शिव मंदिर समिति के तत्‍वावधान में शिव बारात निकाली गयी. शिव बारात स्‍थानीय माको मोड़ से निकाली गयी. इसके बाद शिव बारात थाना चौक पहुंची. यहां से बारात बाइपास चौक पहुंची. इसके बाद पुन: थाना चौक होते हुए मेन रोड से काली मंदिर मोड़ तक गयी.

शिव बारात में भगवान शंकर की बड़ी-बड़ी प्रतिमाओं का निर्माण कराया गया था. गाजे बाजे के साथ निकाली गयी, इस शिव बारात में लोगों का उत्‍साह देखते ही बन रहा था. लोग शिव भजनों पर थिरकते नजर आये. शिव बारात में काफी संख्‍या में महिलाओं ने भी भाग लिया. आयोजन समिति के राजेश अग्रवाल ने बताया कि शिवरात्रि का हिंदु धर्म में बहुत ही बड़ा महत्‍व है. माघ  फाल्गुन कृष्ण पक्ष चतुर्दशी को महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाता है. माना जाता है कि सृष्टि का प्रारम्भ इसी दिन से हुआ था.  उन्‍होने कहा कि भगवान  शिव ने सृष्टि की रक्षा के लिए विषपान किया था. शिव बारात में काफी संख्‍या में लोगों ने भाग लिया.

 

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button