mahesh singh banner letest
murli pdd
RPD NEW NEW
lps
latehar-tuiris
carnival 1
अपराधझारखंड

सड़क हादसे में एक नाबालिग की मौत, एक गंभीर घायल

लातेहार। जिले केे महुआडांड़ थाना क्षेत्र में रविवार को एक भीषण सड़क हादसे में एक किशोर की मौत हो गयी. घटना थाना क्षेत्र के कुटूदीरी चर्च के समीप हुई. इस दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल है.  प्राथमिक उपचार कर उस युवक को रिम्‍स रांची रेफर कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार रविवार सुबह ग्रामीणों ने कुटूदीरी चर्च के पास सड़क किनारे दो युवकों को घायल अवस्‍था में देखा. उनकी स्‍कूटी पास में ही पड़ी थी. इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना महुआडांड़ थाना पुलिस को दी. दुर्घटना में एक युवक मौके पर ही दम तोड़ चुका था. उसकी पहचान गुमला के संदीप लोहरा के 14 वर्षीय पुत्र आदित्‍य लोहरा के रूप में की गयी. जबकि घायल युवक की पहचान ग्राम उड़नी (गुमला) के पवन लोहरा के 28 वर्षीय पुत्र सजीत लोहरा के रूप में की गयी है. स्‍थानीय लोगो की मदद से संंजीत को  महुआडांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसेे बेहतर इलाज के लिए रिम्‍स रेफर कर दिया गया. पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दिया और शव का पोस्‍टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया है. अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि बाइक कौन चला रहा था.

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!