maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
झारखंडबालुमाथ

खरवार भोगता सम्मेलन आयोजित, शहादत दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील

बालूमाथ (लातेहार)।  स्‍थानीय कजरिया होटल में एकदिवसीय खरवार एकता सम्मेलन सह विचार गोश्ठी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता खरवार भोगता समाज विकास संघ के केंद्रीय अध्यक्ष दर्शन गंझू तथा संचालन खरवार आदिवासी एकता संघ केंद्रीय उपाध्यक्ष सीकेन्द्र खरवार ने किया. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अखिल झारखंड खरवार आदिवासी विकास परिषद के मुख्य सरंक्षक केदार सिंह खरवार, प्रारूप समिति के अध्यक्ष राजदेव सिंह खरवार, खरवार भोगता समाज विकास संघ के केंद्रीय सलाहकार झलकु गंझू, केंद्रीय उपाध्यक्ष रामनाथ गंझू, उपाध्यक्ष रामदेव सिंह भोगता, उपाध्यक्ष रामलखन गंझु, बिगन सिंह भोगता, केंद्रीय प्रवक्ता देवनारायण गंझू, रांची जिला अध्यक्ष अमृत भोगता, लातेहार जिला अध्यक्ष प्रेम गंझू, चतरा जिला अध्यक्ष कामेश्वर गंझू, अमरनाथ सिंह खरवार आदि मौजूद थे. कार्यक्रम में सबसे पहले नीलाम्बर पीताम्बर की प्रतिमा पर माल्यार्पण एव पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया. कार्यक्रम में खरवार एकता को मजबूत करने का निर्णय लिया गया. साथ ही 28 मार्च को रांची में आयोजित नीलाम्बर पीताम्बर के शहादत दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने का निर्णय लिया गया. इसके अलावा समाज के भाषा, संस्कृति एव परंपरा को सरंक्षित करने पर बल दिया.इस कार्यक्रम में अखिल झारखंड खरवार आदिवासी विकास परिषद, खरवार आदिवासी एकता संघ तथा खरवार भोगता समाज विकास संघ के केंद्रीय समिति, जिला समिति के पदाधिकारी शामिल हुए. इस मौके पर रामधारी गंझू, योगेंद्र गंझू, नरेश गंझू, बहादुर गंझु, रितेश सिंह खरवार, ओमप्रकाश सिंह, उदेश्वर सिंह, प्रमोद सिंह भोगता, शिवनन्दन सिंह, हरिहर सिंह, राजेन्द्र सिंह, लालदीप सिंह, सुनेश्वर सिंह, मनोज खरवार, नारायण सिंह, प्रदीप गंझू, महेश गंझू, राजेंद्र गंझू, संतोष भोगता, राजेश्वर गंझू, अर्जुन कुमार भोगता, रमेश कुमार भोगता, जीतन गंझू, रामवचन देव गंझू, विनोद गंझू, जगदीश गंझू, सुरेश गंझू, मुनेश गंझू, रवि भोगता, बालेश्वर गंझू, दिलीप कुमार गंझू, संजय गंझू, रामकिसुन गंझू, हरिराम गंझू, कुलदीप कुमार गंझू, सूरज गंझू सहित काफी संख्या में खरवार भोगता समाज के लोग उपस्थित थे.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!