Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडमहुआडांड़

बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान परीक्षा संपन्न

महुआडांड़ (लातेहार)। नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान की परीक्षा 15 मार्च को महुआडांड़ प्रखंड के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई। यह परीक्षा जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देशानुसार आयोजित की गई थी।परीक्षा में नव साक्षर शिक्षार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, प्रभारी प्रधानाध्यापक, शिक्षक-शिक्षिकाओं, सहायक आचार्यों तथा शिक्षा कर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभी शिक्षकों ने अपने-अपने क्षेत्र के नवसाक्षरों को परीक्षा केंद्र तक लाकर उन्हें परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रेरित किया निर्धारित समय पर परीक्षा का आयोजन किया गया। सभी केंद्रों पर व्यवस्था सुचारू रही और परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!