WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
झारखंडलातेहार

बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक जांच परीक्षा में 16 हजार नवसाक्षरों ने भाग लिया

लातेहार।  राष्ट्रीय साक्षरता मिशन प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण के निर्देशानुसार राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान द्वारा रविवार को बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक जांच परीक्षा  का आयोजन किया गया. इस परीक्षा में लातेहार जिले के नवसाक्षरों का लक्ष्य 22 हजार निर्धारित किया गया था, जिसमें लगभग 16 हजार नवसाक्षर परीक्षा में शामिल हुए. उपायुक्त-सह-अध्यक्ष, जिला साक्षरता समिति लातेहार के आदेशानुसार जिले भर में कुल 491 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे. परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए जिला स्तर पर जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया था. प्रत्येक प्रखंड में भी प्रखंड संसाधन केंद्रों में कंट्रोल रूम बनाया गया था।जिला शिक्षा अधीक्षक-सह-सदस्य सचिव, जिला साक्षरता समिति लातेहार गौतम कुमार साहू ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने नवसाक्षरों को प्रोत्साहित करते हुए परीक्षा के महत्व और इससे होने वाले लाभों के बारे में भी जानकारी दी. परीक्षा केंद्रों पर पूर्व में परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके नवसाक्षरों को  प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए. जिला शिक्षा अधीक्षक गौतम कुमार साहू ने राजकीय मध्य विद्यालय डुड़गी एवं राजकीय मध्य विद्यालय करकट सहित अन्य विद्यालयों में प्रमाण पत्र वितरित किए.

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!