लातेहार। 13 मई को सिविल सर्जन राजमोहन खलखो की अध्यक्षता में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन अंतर्गत क्रियांवित विभिन्न कार्यो की प्रखंडवार समीक्षा की गई. बैठक में अपने-अपने क्षेत्र के सभी व्यक्तियों का आभा निर्माण कराने, सभी चिकित्सकों तथा नर्सो का एचपीआर, सभी निजी अस्पताल, नर्सिग होम, जाँच घर एवं फार्मेसी इत्यादि का एचएफआर तथा आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के सभी मॉड्यूल सभी अस्पताल में चालू करने एवं ऑनलाइन ऑनलाइन रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया. समीक्षा बैठक में राज्य मुख्यालय की मोनिका राणा संयुक्त निदेशक, एबीडीएम, झारखंड, अफ़ज़ल एबीडीएम झारखंड, नोडल एबीडीएम लातेहार, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर एबीडीएम, लातेहार, तथा जिला एवं प्रखंड स्तर के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे.