mahesh singh banner letest
murli pdd
RPD NEW NEW
lps
latehar-tuiris
carnival 1
झारखंडबालुमाथ

समाजसेवी ने अपने निजी फंड से कराया ईदगाह तक कच्ची सड़क का कालीकरण कार्य

बालूमाथ (लातेहार):- बालूमाथ पांकी मुख्य मार्ग स्थित ईदगाह को जोड़ने वाली लगभग 100 मीटर कच्ची सड़क का कालीकरण कार्य बालूमाथ के समाजसेवी जुनैद अनवर के द्वारा अपने निजी फंड से कराया गया. इस कार्य का निष्पादन मनतशा कंस्ट्रक्शन के सौजन्य से और मिनुतुल्लाह की देखरेख में किया गया. जिससे स्थानीय लोगों में काफी खुशी है. ज्ञात हो कि उक्त सड़क लंबे समय से कच्ची होने के कारण बारिश के दिनों में कीचड़ और गड्ढों से भर जाता था, जिससे लोगों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था. ईद जैसे बड़े त्योहारों के दौरान नमाजियों को ईदगाह पहुंचने में काफी परेशानी होती थी. इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए समाजसेवी जुनैद अनवर ने पहल करते हुए अपने निजी खर्च से सड़क का कालीकरण का कार्य करवाया है. सड़क के कालीकरण के बाद अब ईदगाह आने-जाने वाले लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी. स्थानीय ग्रामीणों एवं नमाजियों ने इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल न केवल सुविधाजनक है, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी का भी उत्कृष्ट उदाहरण है. मुस्लिम समुदाय के लोगों ने समाजसेवी जुनैद अनवर के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें इस नेक कार्य के लिए हार्दिक बधाई एवं धन्यवाद दिया है. लोगों ने कहा कि इस तरह के कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और अन्य लोगों को भी जनहित में आगे आने के लिए प्रेरित करते हैं.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!