green vlly
gupta veg
lps
alisha 4 6
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
carnival 1
झारखंड

सरहुल व बरहैती एवं शहादत दिवस मनाने को लेकर भोगता- खरवार की बैठक

बालूमाथ (लातेहार)। प्रखंड क्षेत्र के सोपारम मे भोगता आदिवासियों कि परम्परा से प्रचलित रीति-रीवाज के अनुसार महतो अमरनाथ गँझू एवं पाहन बालदेव पाहन कि अगुवाई मे गाँव पंचायत कि बैठक गाँव के अखरा मे संपन्न हुई. बैठक कि अध्यक्षता परम्परा अनुसार गाँव के महतो ने किया. गाँव पंचायत की बैठकी मे महतो अमरनाथ गंझु ने ग्रामीणों के बीच विषय वस्तु रखते हुए 21 मार्च (चैत तृतीया शुक्ल पक्ष) को बालूमाथ प्रखंड स्तरीय सरहुल परब आयोजित किए जाने की जानकारी दी. इस आयोजन मे सोपारम वासियों को अपने पारम्परिक वेश-भूषा ढोलक -नगाड़ा, रशिका-रोपनी के साथ परब मे शामिल होना की बात कही. उन्होंने कहा कि सरहुल परब की तैयारी मे किसी तरह के कोई कोताही नहीं करना है. पूरा हर्ष उल्लास के साथ प्रकृति पर्व में शामिल होना सबों का कर्तव्य है. उन्होंने आगे कहा कि इसके बाद दिनांक 25 मार्च चैत सप्तमी शुक्ल पक्ष को गाँव मे पारम्परिक परब महकुली का आयोजन होगा. इस पूजा के लिए महतो के नेतृत्व मे कार्यकरणी समिति बनाया गया. जिसमे अमरनाथ गँझू (महतो), पच्चू गँझू (महतो वंश), जगरनाथ गँझू, देवनारायण गँझू, हरी गँझू, सिकंदर गँझू एवं बालदेव पाहन को जिम्मेवारी दी गई है. उन्होंने आगे कहा कि सन 1857 कि क्रांति प्रथम स्वतंत्रता कि लड़ाई कि नेतृत्व पलामू कि धरती मे करने वाले सहोदर भाई वीर नीलांबर शाही भोगता एवं वीर पीतांबर शाही भोगता कि 168 वीं शहादत दिवस 28 मार्च को झारखण्ड कि राजधानी राँची स्थित मोराबादी मैदान के समीप नीलांबर -पीतांबर पार्क मे शहादत दिवस सह श्रंद्धाजलि सभा खरवार भोगता समाज विकास संघ के द्वारा आयोजित किया है. इस आयोजन मे मुख्य अतिथि के रूप में झारखण्ड के राज्यपाल संतोष गंगवार शिरकत करेंगे.  बैठक मे मुख्य रूप से लाखो देवी, अघनी मसोमात, फूलमनी देवी, अमरनाथ गँझू, विजय गंझु, गणेश गंझु, पिंटू गंझु, हरी गंझु, प्रेम गंझु, जगरनाथ गंझु, रामदेव गंझु, पदुम गंझु, देवनारायण गंझु, धर्मदेव गंझु, कैलाश गंझु, पच्चू गंझु, सिकंदर गंझु, कैलाश गंझु सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!