RPD RAHUL
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

सड़क दुर्घटना मे युवक की मौत, एक रेफर

लातेहार। सोमवार की रात दो बाइक की टक्‍कर में एक युवक की मौत हो गयी. जबकि एक अन्‍य घायल हो गया.  घायल का सदर अस्‍पताल, लातेहार में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. यहां से उसे रिम्‍स रेफर कर दिया गया है. जबकि मंगलवार को मृतक के शव का पोस्‍टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया. जानकारी के अनुसार जिले के छिपादोहर थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर में सोमवार की रात दो बाइकों की सीधी टक्‍कर हो गयी. इसमें थाना क्षेत्र के गणेशपुर पंचायत के 18 वर्षीय राम लोहरा की मौत हो गयी. जबकि एक 15 वर्षीय शंभू सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि जब राम लोहरा को लातेहार रेफर किया गया तो अस्‍पताल में कोई एंबुलेंस नहीं था. 108 एंबुलेंस को फोन भी किया गया लेकिन एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंच पाया. इस कारण उसे एक ऑटो से लातेहार ले जाया जा रहा था. लेकिन रास्‍ते में ही उसकी मौत हो गयी. परिजनों ने कहा कि अगर समय पर एंबुलेंस मिलता तो शायद उसकी जान बच जाती.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!