dps 1 b
latehar-tuiris
carnival 1
RPD NEW NEW
alisha
lps
बरवाडीहराज्‍य

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

लातेहार। सीआइसी सेक्‍शन के बरकाकाना-बरवाडीह रेलखंड में बरवाडीह रेलवे स्टेशन के 17 सी फाटक के समीप डाउन लाइन में एक मालगाड़ी की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी. घटना शुक्रवार की है. मृतक की शिनाख्‍त बरवाडीह बाजार निवासी अभय कुमार (तनु) के रूप में की गयी है.  घटना की जानकारी मिलने के बाद आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर विनोद कुमार और थाना के सब इंस्पेक्टर श्याम नारायण ओझा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस अधिकारियों के घटनास्थल पहुंचने के बाद रेलवे ट्रैक से शव को हटाया गया और रेल परिचालन को सामान्‍य किया गया. घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गयी. को लेकर मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ गई. पुलिस शव को अपने कब्जे कर लिया है. यह दुर्घटना है या आत्महत्या इसकी पड़ताल की जारही है. मृतक के भाई अनूप ने बताया कि भाई की मानसिक हालत पिछले कई वर्षों से खराब चल रही थी और उसका इलाज भी कराया जाता था. इस घटना पर स्थानीय लोगो नें दुःख व्यक्त किया है.

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह ( लातेहार)

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह ( लातेहार)

Related Articles

Back to top button