WhatsApp Image 2026-08-03 at 1.24.53 PM
maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
झारखंडबरवाडीहलातेहार

स्कूल का देखा हाल, प्रधानाध्यापक नहीं मिले तो उठे सवाल

बरवाडीह (लातेहार)। लातेहार जिले के बरवाडीह प्रखंड अंतर्गत छिपादोहर पंचायत स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय चित्याटांड़ में सोमवार को उस समय व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए, जब झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष शशि भूषण तिवारी रास्ते से गुजरते समय विद्यालय परिसर में रुककर स्थिति का जायजा लेने पहुंचे. बताया जाता है कि उस समय विद्यालय में प्रधानाध्यापक शमशुद्दीन अंसारी मौजूद नहीं थे. इस संबंध में आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि विद्यालय में फिलहाल वही एकमात्र शिक्षक पदस्थापित हैं जो अक्सर गायब रहते है. कुछ देर बाद जानकारी मिलने पर करीब आधे घंटे के भीतर प्रधानाध्यापक शमशुद्दीन अंसारी विद्यालय पहुंचे. पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि वे भोजन करने के लिए गए हुए थे. इस पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष शशि भूषण तिवारी ने कहा कि विद्यालय समय के दौरान शिक्षकों को यथासंभव विद्यालय में ही रहकर अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए. उन्होंने सुझाव दिया कि शिक्षक अपना भोजन साथ लेकर आएं या फिर बच्चों के साथ मध्यान्ह भोजन कर सकते हैं, ताकि विद्यालय संचालन प्रभावित न हो. निरीक्षण के दौरान रसोइया भी उस समय विद्यालय में मौजूद नहीं मिली. हालांकि बच्चों ने बताया कि उन्हें मध्यान्ह भोजन में दाल-भात दिया गया है. वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां मध्यान्ह भोजन लकड़ी के चूल्हे पर बनाया जाता है, जबकि विद्यालय को गैस सिलेंडर भी उपलब्ध कराया जाता है. मामले की जानकारी झामुमो प्रखंड अध्यक्ष ने दूरभाष के माध्यम से शिक्षा विभाग के क्षेत्रीय पदाधिकारी ऋषिकेश सिंह को दी और विद्यालय की व्यवस्था की जांच कराने का अनुरोध किया. इस पर क्षेत्रीय पदाधिकारी ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया. वहीं श्री तिवारी ने कहा कि बच्चों की पढ़ाई और विद्यालय की व्यवस्था सुचारु रूप से चलना जरूरी है. उन्होंने कहा कि यदि कहीं भी अनियमितता की शिकायत मिलती है तो संबंधित विभाग को अवगत कराया जाएगा, ताकि शिक्षा व्यवस्था बेहतर हो सके.

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह (लातेहार)

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह (लातेहार)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!