लातेहार। जिले के नये अपर समाहर्ता के रूप में सलमान ज़फर खिजोरी ने यहां अपना पदभार ग्रहण कर लिया है. बता दें कि निवर्तमान अपर समाहर्ता रामा रविदास के स्थानातरण के बाद श्री खिजोरी लातेहार के नये अपर समाहर्ता के रूप में अपना योगदान दिया है. योगदान देने के बाद पत्रकारों ने जब उनसे कहा कि लातेहार में जमीन संबंधी काफी समस्यायें और विवाद हैं तो इस पर उन्होने कहा कि जिले में जमीन संबंधी समस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी समाधान का उनकी प्राथमिकता होगी. इसके लिए वे अंचल स्तर पर शिविर का आयोजन करेगें. उन्होने कहा कि अगर अंचल स्तर पर समस्या का निदान नहीं होता है तो उसका जिला स्तर से समाधान किया जायेगा. श्री खिजोरी ने कहा कि अगर आम लोगों को जमीन संबंधी कोई भी शिकायत हो तो वे अंचल स्तर पर जा कर शिकायत करे. अगर वहां समाधान नहीं हो तो वे सीधा उनसे संपर्क कर सकते हैं. समस्याओं के समाधान का हर संभव प्रयास किया जायेगा. इससे पहले स्थानांतरण के बाद निवर्तमान अपर समाहर्ता रामा रविदास का एक सादे समारोह में विदायी दी गयी. मौके पर लोगों ने श्री रविदास के कार्यकाल की प्रशंसा की. श्री रदिवास एक सहज और सुलभ अधिकारी के रूप में जिले में अपनी छाप छोड़ी है.