mahesh singh banner letest
RPD NEW NEW
lps
latehar-tuiris
carnival 1
लातेहार

समाज के अंतिम पायदान तक योजनाओं को पहुंचाने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध: उपायुक्‍त

लातेहार। जिले के महुआडांड़ प्रखंड के तीसिया ग्राम में विकास मेला सह जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया.  कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता, पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव, एसएसबी कमांडेंट राजेश कुमार सिंह समेंत अन्‍य जनप्रतिनिधियों के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. मौके पर उपायुक्त ने कहा कि सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयासरत है.

Advertisement

आमजनों को योजनाओं की जानकारी प्रदान करने तथा उन्हें योजनाओं के लाभ से आच्छादित करने के उद्देश्य से आज जिला प्रशासन के द्वारा लातेहार जिले के सुदूरवर्ती प्रखंड महुआडांड़ में विकास मेला सह जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. इस विकास मेला में विभिन्न विभागों के द्वारा लोगों को योजनाओं की जानकारी प्रदान करने तथा योजनाओं के लाभ हेतु आवेदन प्राप्त करने हेतु स्टॉल लगाया गया है. उन्होंने  लगाये गए स्टॉल में जाकर योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ लेने की अपील की. इस दौरान उपायुक्त ने अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

Advertisement

पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने कहा कि प्रशासन और पुलिस आम जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने ग्रामीणों से आपसी सहयोग एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का साथ देने की अपील की.  मेला में परिसंपतियों का भी वितरण किया या. जेएसएलपीएस के तहत तीन समूहों के लिए क्रेडिट लिंकेज बैंक से तीन लाख का चेक प्रदान किया गया.

Advertisement

मौके पर  उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, आईटीडीए निदेशक प्रवीण कुमार गगराई, अपर समाहर्ता रामा रविदास, सिविल सर्जन डॉ राजमोहन खलखो, डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन चौधरी, अनुमंडल पदाधिकारी, महुआडांड़ विपिन कुमार दुबे, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा श्रेयांश, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अल्का हेंब्रम समेंत जिला व प्रखंड स्‍तरीय कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!