अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री पर चला प्रशासन का डंडा

लातेहार। उपायुक्त संदीप कुुुुमार एवं पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने जिले में मादक पदार्थों एवं अवैध देशी शराब एवं बिक्रि पर रोकथाम के लिए दिशा निर्देश जारी किये है. इसे ले कर जिले भर में अभियान चलाये जा रहे हैं. पुलिस के द्वारा थाना क्षेत्रों में ग्रामीण व जन प्रतिनिधियों के साथ बैंठकें आयोजित कर अवैध देशी शराब निर्माण व बिक्री करने वालों की सूचना देने की अपील की जा रही है. इसी क्रम में गुरूवार को जिले के महुआडांड़ थाना प्रभारी मनोज कुमार के नेतृत्व में अवैध शराब के खिलाफ चलाया गया. पुलिस ने थाना क्षेत्र के चटकपुर और गुरगुटोली गांव में छापेमारी कर शराब बनाने वाली भट्ठियों को ध्वस्त किया. पुलिस टीम ने मौके पर मौजूद शराब बनाने के बर्तन, जावा महुआ और तैयार शराब को नष्ट कर दिया. पुलिस ने बड़ी मात्रा में अवैध सामग्री जब्त की है. थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. ग्रामीण इलाकों में लगातार अभियान चलाकर अवैध धंधे पर रोक लगाई जा रही है. पुलिस ने इस गोरखधंधे में लगे लोगों की सूचनायें साझा करने की अपील की है.



