mahesh singh banner letest
RPD NEW NEW
lps
latehar-tuiris
carnival 1
लातेहार

प्रशासन ने जाम हटाया, परिजनों ने शव के साथ सड़क जाम किया था

लातेहार। दुर्घटना में घायल युवक की मौत के बाद ग्रामीणों ने रविवार की सुबह एनएच 75 पर होटवाग ग्राम के पास सड़क जाम कर दिया था. इस दौरान एनएच पर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी.

Advertisement

जाम की सूचना मिलने पर अंचल अधिकारी अरविंद देवाशीष टोप्पो और थाना प्रभारी दुलर चौड़े मौके पर पहुंचे. उन्होंने ग्रामीणों से बात की और सरकारी प्रावधानों के अनुसार हर संभव मदद करने की बात कही. इसके बाद ग्रामीणों ने जाम हटा लिया. समाचार लिखे जाने तक यातायात सेवा बहाल हो गई थी. जानकारी के अनुसार पिछले दो दिन पहले एनएच 75 पर नीलांबर पीतांबर चौक स्थित प्रिंस होटल में एक टेलर पीछे की ओर ढल कर घुस गई थी. इसमें प्रिंस होटल के मालिक उपेंद्र (35) घायल हो गए थे.

Advertisement

इलाज के लिए उन्हे रांची ले जाया गया था. ईलाज के दौरान उनकी शनिवार को मौत हो गई. रविवार को इस घटना के बाद विरोध में ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया. परिजन 25 लाख रुपए मुआवजे की मांग कर रहे थे. मृतक के तीन बच्चे हैं.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!