लातेहार। अधिवक्ता प्रदीप कुमार उपाध्याय को भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय द्वारा स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किए जाने पर अधिवक्ता संघ ने हर्ष प्रकट किया है. सोमवार को अधिवक्ता संघ ने एक सम्मान समारोह आयोजित कर अधिवक्ता श्री उपाध्याय को सम्मानित किया. मौके पर वरीय अधिवक्ता लाल जय प्रकाश नाथ शाहदेव ने श्री उपाध्याय को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया. मंच संचालन अधिवक्ता राजीव रंजन कुमार पांडेय व धन्यवाद ज्ञापन अधिवक्ता नवीन कुमार गुप्ता ने किया. समारोह को वरीय अधिवक्ता राजमणी प्रसाद, प्रदीप कुमार पांडेय व अनिल कुमार ठाकुर ने संबोधित किया. उन्होन अधिवक्ता प्रदीप कुमार उपाध्याय को भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय द्वारा स्वतंत्र निदेशक के रूप में नियुक्त करने का लातेहार के अधिवक्ता के लिए सम्मान व गौरव की बात बताया. उन्होने कहा कि श्री उपाध्याय अपनी विधिक दक्षता, अनुभव एवं कर्तव्यनिष्ठा के माध्यम से संस्था के कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान देंगे. अधिवक्ता प्रदीप कुमार उपाध्याय ने अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों एवं सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि संघ द्वारा दिया गया यह सम्मान उनके लिए अत्यंत गौरव का विषय है और नई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से करने के लिए उन्हें प्रेरणा प्रदान करेगा. कार्यक्रम में व्यवहार न्यायालय मे कार्यरत कई अधिवक्ता मौजूद थे.