lps
sri ram
alisha 4 6
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
carnival 1
लातेहार

सीडब्‍ल्‍यूसी व पुलिस की टीम ने पूछताछ के बाद बच्‍चों को मदरसा भेजा

लातेहार। बीते बुधवार की रात्रि तकरीबन पौने नौ बजे लातेहार रेलवे स्‍टेशन में 24 बच्‍चों का एक समूह उतरा. इतनी बड़ी संख्‍या में बच्‍चों को एक साथ देख कर स्‍थानीय लोगों को कुछ संदेह हुआ और उन्‍होने लातेहार पुलिस को इसकी जानकारी दे दी. सूचना मिलने पर थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्‍हा के निर्देश पर पुलिस बल लातेहार रेलवे स्‍टेशन पहुंची. इसके बाद उन्‍होने बच्‍चों से पूछताछ शुरू की. पुलिस ने बाल संरक्षण समिति व चाइल्‍ड हेल्‍प लाइन की भी इसकी जानकारी दी. सूचना मिलते ही चाईल्‍ड हेल्‍प लाइन के को-आर्डिनेटर जयमंगल पासवान व काउंसलर अमीत कुमार मौके पर पहुंचे. उन्‍होने बच्‍चों से पूछताछ शुरू की. बच्‍चों के साथ जा रहे एक शिक्षक ने बताया कि ये बच्‍चे पलामू के सतरबवा स्थित नूरिया रजबिया गोसिया महमुदुल उलन मदरसा (करमा) के हैं. इसमें कुछ पुराने बच्‍चे हैं और कुछ नये बच्‍चे हैं जिनका मदरसे मे नामांकन कराना है. बच्‍चों में बंगाल व बिहार के बच्‍चे भी शामिल थे. उन्‍होने बताया कि वे बिहार के किशनगंज से लौट रहे हैं. किशनगंज से ट्रेन से रांची पहुंचे और रांची से सासाराम इंटरसिटि ट्रेन पकड़ कर लातेहार रेलवे स्‍टेशन में उतरे हैं. सीडब्‍ल्‍यूसी के सदस्‍यों ने बच्‍चों के परिजनों से मोबाइल से बात की. जब वे पूरी तरह आश्‍वस्‍त हो गये और तो उन्‍हें ऑटो से सतबरवा सुरक्षित भेजा गया.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!