green vlly
gupta veg
lps
alisha 4 6
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
carnival 1
लातेहार

आजसू पार्टी ने धनबाद की घटना के विरोध में पुतला दहन किया

लातेहार। धनबाद के लोयाबाद में आजसू पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं पर हुए हमले तथा वरिष्ठ नेता रजनी रवानी की गिरफ्तारी के विरोध में गुरूवार को आजसू पार्टी द्वारा समाहरणालय गेट के सामने  विरोध प्रदर्शन एवं मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. आजसू जिला अध्यक्ष अमित पांडेय ने कहा कि धनबाद में अवैध कोयला खनन, माफिया राज और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वाले आजसू नेताओं एवं कार्यकर्ताओं पर हमला लोकतंत्र पर सीधा हमला है.

उन्होंने कहा कि सरकार की विफलता और प्रशासनिक ढिलाई के कारण राज्य में अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ रहा है. युवा नेता मुकेश यादव ने कहा कि राज्य में बढ़ते अपराध, भ्रष्टाचार और माफिया तंत्र से आम जनता परेशान है. उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस–माफिया गठजोड़ के कारण अपराधियों पर कार्रवाई नहीं हो रही है. उन्‍होने इस घटना में शामिल सभी दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी करने की मांग और वरिष्ठ नेता रजनी रवानी को तत्काल रिहा करने की मांग की. इस मौके पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रीमा देवी,  जिला उपाध्यक्ष बिट्टू दास, गीता देवी, फुलकुमारी देवी, लवकुश यादव, ओबीसी मोर्चा सचिव विकाश कुमार, युवा प्रभारी मुकेश यादव, मनिका अध्यक्ष नंदन कुमार, प्रखंड अध्यक्ष अमर उरांव, नगर अध्यक्ष विकास साहू, श्रीकांत पासवान, नीरज कुमार, सुबोध कुमार, कमलदेव उरांव प्रभास आनंद नीरज यादव प्रिंस दुबे आदि मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!