लातेहार। जैक बोर्ड के द्वारा ली गयी इंटर आर्ट्स की परीक्षा 2026 में झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय, हेरहंज की छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है. विद्यालय की शत प्रतिशत छात्राओं ने प्रथम स्थान से सफलता प्राप्त की और विद्यालय का मान बढ़ाया है. बता दें कि इस वर्ष विद्यालय से कुल 44 छात्राएं इण्टर परीक्षा में सम्मिलित हुई थी. जिसमे से सभी 44 छात्राओं ने प्रथम स्थान से सफलता प्राप्त किया. विद्यालय की प्रियांशु कुमारी ने सर्वाधिक 83.60 प्रतिशत अंक प्राप्त किया. जबकि दूसरे स्थान पर सुगु कुमारी (80.20) तीसरे स्थान पर निभा कुमारी ( 79.20) चौथे स्थान पर निशु कुमारी (78.8;) और पांचवें स्थान पर पम्मी कुमारी ने 78.60 प्रतिशत अंक हासिल किया. बता दें कि इससे पूर्व मैट्रिक की परीक्षा में भी विद्यालय की शत प्रतिशत छात्राओं ने सफलता हासिल की थी.