dps 1 b
latehar-tuiris
carnival 1
RPD NEW NEW
alisha
lps
अपराधझारखंड

जमीन विवाद में हत्या का आरोप, विरोध में सड़क जाम.

बालूमाथ (लातेहार)। बालूमाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत जिलंगा में गुरुवार को दो पक्षो के बीच रास्ता को लेकर हुए जमीन विवाद में हुए गले में एक वृद्ध की मौत हो गयी. मृतक के पुत्र शाहिद अंसारी ने बालूमाथ थाना में आवेदन देकर बताया कि मेरे पिता तैयब मियां, पिता सुधन मियां एवं मोहन महतो, पिता बुधन महतो के बीच पुराना जमीन व रास्ता का विवाद था. गुरुवार को मोहन महतो पत्नी पनवा देवी व दो पुत्र द्वारिका प्रसाद व आनंद कुमार के साथ घर पर आकर हंगामा करने लगे. शोरगुल सुनकर तैयब मियां घर से बाहर निकले तो मोहन महतो पत्नी व दोनों पुत्रों ने उनपर जानलेवा हमला कर दिया. जिससे मूर्छित हो कर तय्यब मियां वहीं गिर गए और दम तोड़ दिया.घटना के बाद मौके पर मौजूद मोहन महतो, पनवा देवी एवं उनके दोनों पुत्र मौके पर से फरार हो गए. घटना को लेकर गिरफ्तारी की मांग को लेकर एक पक्ष के ग्रामीणों ने बालूमाथ-खलारी मुख्य पथ को सुबह 9:00 बजे से जाम कर दिया. जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. मौके पर पहुंची बालूमाथ पुलिस के द्वारा दिये आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने स्वतः सड़क जाम हटा लिया. इस दौरान 11 बजे तक करीब दो घण्टे तक जाम रहा. घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button