Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

उपायुक्त ने आधारभूत संरचनाओं की समीक्षा की, कई दिशा निर्देश दिए

लातेहार। उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में आधारभूत संरचना से संबंधित समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में उपायुक्त ने पूर्व के बैठक में लिए गए निर्देशों के आलोक में हुए कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया. बैठक के दौरान उपायुक्त ने बनहर्दी, चक्ला कोल ब्लॉक, एनएमएल, एनटीपीसी, पीवीयूएनएल, सहित अन्य परियोजनाओं के द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए एफआरए, एनओसी, जमीन अधिग्रहण सहित लंबित मामलों की जानकारी ली और शीघ्र कार्रवाई कर उनके निष्पादन के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए. उपायुक्त ने विभिन्न परियोजनाओं में अधिग्रहित किए गए जमीन के लंबित मुआवजे के भुगतान की समीक्षा करते हुए जल्द से जल्द मुआवजा भुगतान करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने अंचलवार अंचल अधिकारियों से उनके उनके क्षेत्रों में चल रही परियोजनाओं में भूमि सहित अन्य मामलों के तहत हो कार्यों की जानकारी लेने के उपरांत मामलो पर कार्रवाई करते हुए ससमय उनका निष्पादन करने का निर्देश दिया. बैठक में अपर समाहर्ता रामा रविदास, अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार जय कुमार रजक, अनुमंडल पदाधिकारी महुआडांड़ बिपिन कुमार दुबे, जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल, जिला खनन पदाधिकारी नदीम सफी के अलावा जिले के सभी अंचल अधिकारी व कोल कंपनियों के अधिकारी व प्रतिनिधि उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!