RPD RAHUL
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
झारखंडशिक्षा

झारखंड के शीर्ष तीन प्राचार्यों में शुमार हुए हिमांशु सिंह

लातेहार। चंदवा के  ग्लिटर त्रिवेणी पब्लिक स्कूल के प्राचार्य हिमांशु सिंह को  राज्यपाल के निवास (लोक भवन, रांची) में आयोजित विशेष ‘एट होम’ समारोह में आमंत्रित किया गया.  पूरे झारखंड राज्य से मात्र तीन प्राचार्यों को इस विशिष्ट समारोह के लिए चुना गया है. राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित इस  कार्यक्रम में हिमांशु सिंह की सहभागिता ने स्कूल के बढ़ते कद को प्रमाणित किया है. इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए स्कूल प्रबंधन ने कहा कि यह सम्मान स्कूल की डायरेक्टर की दूरगामी सोच और समस्त शिक्षकों की कड़ी मेहनत का परिणाम है. राजभवन से मिले इस सीधे निमंत्रण ने यह स्पष्ट कर दिया है कि ग्लिटर त्रिवेणी पब्लिक स्कूल न केवल चंदवा, बल्कि पूरे झारखंड के श्रेष्ठ विद्यालयों में अपनी जगह बना चुका है.क्षेत्र के अभिभावकों ने इसे “चंदवा के लिए गौरव का क्षण” बताया है.

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!