लातेहार। साइंस ऑलंपियाड फाउंडेशन (एसओएफ) के द्वारा आयोजित परीक्षा में शत प्रतिशत अंक लाने पर जिला मुख्यालय के चट्टी मुहल्ला (मेन रोड) निवासी अभिनंदन प्रसाद की पोती अनिका अविनव कुमार को दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में सम्मानित किया गया है. अनिका इंडियन स्कूल, ब्रोशर, मस्कट ( सल्तनत ऑफ ओमान) की छात्रा है. उसे इंटरनेशनल वीनर के रूप में सम्मानित किया गया और 50 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि रूप में प्रदान की गयी. अनिका ने कक्षा आठ में इंटरनेशनल श्रेणी में फर्स्ट रैंक किया है. उसकी इस सफलता पर स्थानीय लोग ने अनिका को बधाई और अपनी शुभकामनायें दी है. बता दें कि अभिनंदन प्रसाद श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर, लातेहार के पूर्व अध्यक्ष व वर्तमान में सरंक्षक हैं. इसके अलावा श्री प्रसाद एकल अभियान के लातेहार अंचल अध्यक्ष हैं. श्री प्रसाद का पुत्र अभिनव कुमार ओमान में बतौर सीए कार्यरत हैं. अनिका की इस सफलता पर वरीय अधिवक्ता राजमणी प्रसाद के अलावा श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर, लातेहार के संरक्षक विनोद कुमार साहू, त्रिभुवन प्रसाद, महेंद्र प्रसाद गुप्ता, नवल किशोर प्रसाद, अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष शशिभूषण पांडेय, कन्हाई प्रसाद, बद्री प्रसाद, सचिव आशीष टैगोर, सह सचिव रविंद्र प्रजापति, रंजीत कुमार, कोषाध्यक्ष राजू रंजन सिंह के अलावा ओमप्रकाश कुमार, राजीव कुमार, आकाश कुमार आदि ने बधाई और शुभकामनायें दी है.