WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

एसवीएम में आर्ट एंड क्राफ्ट व साज-सज्‍जा प्रतियोगिता का आयोजन

लातेहार। सरस्वती विद्या मंदिर लातेहार में छात्रों की रचनात्मकता एवं कलात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से गुरुवार को ‘आर्ट एंड क्राफ्ट’ एवं ‘साज-सज्जा’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में विद्यालय के कुल 30 प्रतिभागियों ने भाग लिया और अपनी कला और सृजनात्मक क्षमता का आकर्षक प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता बाल वर्ग एवं किशोर वर्ग  में आयोजित किया गया.  कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में विद्यालय की शिक्षिकाएं उपासना कुमारी, शिवानी कुमारी एवं नीलम कुमारी शामिल रहीं. निर्णायकों ने प्रतिभागियों की कलाकृतियों का सूक्ष्म अवलोकन कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का चयन किया. बाल वर्ग में ज्योति कुमारी, पलक भारती, राजलक्ष्मी एवं प्रज्ञा एंजेल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्थान प्राप्त किया. जबकि किशोर वर्ग में नीति गुप्ता, चैताली कुमारी, कोमल कुमारी एवं रिशा कुमारी ने अपनी आकर्षक शिल्प कला एवं साज-सज्जा से सभी को प्रभावित किया. कार्यक्रम के समापन अवसर पर निर्णायक मंडल ने सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं. इससे बच्चों को अपनी छिपी प्रतिभा को पहचानने और निखारने का अवसर प्राप्त होता है.विद्यालय प्रबंधन ने सभी विजेता छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!