Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

बैद्यनाथ राम ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली

लातेहर। नव निर्वाचित सांसद बैद्यनाथ राम ने गुरुवार को राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ग्रहण किया. शपथ ग्रहण करने के बाद उन्होंने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के पैर छूकर उनसे आशीर्वाद लिया. उपराष्ट्रपति ने भी उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी.

बता दे कि लातेहार के पूर्व विधायक एवं झारखंड पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम झामुमो के प्रत्याशी के रूप में झारखंड से राज्यसभा सांसद चुने गए हैं. राज्यसभा सांसद चुने जाने के बाद उन्होंने कहा कि वह देश की उच्च सदन में झारखंड की आवाज बनने का प्रयास करेंगे. अब तक जिन मुद्दों पर झारखंड मे उपेक्षा की जाती रही है, उन मुद्दों पर वे सरकार का ध्यान आकर्षण कराएंगे. राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ग्रहण करने पर स्थानीय लोगों ने बधाई और शुभकामनाएं दी है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!